Translate

रविवार, 7 जुलाई 2013

इच्छा (Ichchha by Trilochan)

सर दर्द क्या है 

मुझे इच्छा थी 
तुम्हारे इन हाथों का स्पर्श 
कुछ और मिले 

और 
इन आँखों के 
करुण प्रकाश में 
नहाता रहूँ 

और 
साँसों की अधीरता भी 
                 कानों सुनूँ 

बिलकुल यही इच्छा थी 
सर दर्द क्या है .


कवि - त्रिलोचन 
संकलन - चैती 
प्रकाशक - वाणी प्रकाशन, दिल्ली, प्रथम संस्करण - 1987 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें