Translate

मदन कश्यप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मदन कश्यप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

प्यार में (Pyar mein by Madan Kashyap)


पानी पर 
चलना ना सीखा 
बादल-सा 
उड़ना ना सीखा 
फिर क्या सीखा 
           प्यार में। 

धरती-सा 
बिछ्ना ना सीखा 
अम्बर-सा 
उठना ना सीखा 
फिर क्या सीखा 
           प्यार में। 

काँटों से 
लड़ना ना सीखा 
फूलों से 
डरना ना सीखा  
फिर क्या सीखा 
           प्यार में। 


कवि - मदन कश्यप 
संकलन - नीम रोशनी में 
प्रकाशक - आधार प्रकाशन, पंचकूला, 2000