Translate

रविवार, 5 अगस्त 2012

धड़कन-धड़कन (Dhadakan-dhadakan by Ajneya)



धड़कन-धड़कन-धड़कन -
दायीं, बायीं, कौन आँख की फड़कन -
मीठी कड़वी तीखी सीठी
कसक-किरकिरी किन यादों की रड़कन ? 
उंह ? कुछ नहीं, नशे के झोंके-से में 
स्मृति के शीशे की तड़कन ?
                         -अगस्त 1964



कवि - अज्ञेय 
संकलन - सदानीरा, संपूर्ण कविताएँ-2
प्रकाशक - नेशनल पब्लिशिंग हाउस, दिल्ली, 1986

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें